फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से फिर मांगी रंगदारी

Sun, 15 Nov 2015 01:02 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीमेंट व्यापारी को फोन पर रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज होने के बाद भी धमकी मिल रही है। शुक्रवार को फिर व्यापारी से फोन कर रंगदारी मांगी गई है। गिरफ्तार बदमाश फिरोज पव्वा के नाम से रंगदारी मांगे जाने की बात कही जा रही है। दहशतजदा व्यापारी शनिवार को फिर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से गुहार लगाई।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी सीमेंट व्यापारी धर्मेंद्र सैनी की बरखंडी में दुकान है। चार दिन पूर्व दुकान पर बैठे धर्मेंद्र पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इस घटना की व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद बुधवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे फिर व्यापारी धर्मेंद्र को फोन आया और पांच लाख की रंगदारी मांगी गई। साथ ही रंगदारी न देने व किसी को बताने पर गोली से उड़ाने की भी धमकी दी गई है।

पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में रंगदारी मांगने की तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके बावजूद व्यापारी को लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। शुक्रवार को फिर व्यापारी को फोन आया और रंगदारी मांगी गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी व्यापारी को मिल रही धमकी से परिजन भी दहशत में है।
विज्ञापन


शनिवार को व्यापारी कोतवाली पहुंचा और मामले में पुलिस से गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि फोन करने वाला फिरोज पव्वा के नाम से रंगदारी मांग रहा है। फिरोज पव्वा फिलहाल गाजियाबाद जेल में बंद है और मुकीम गैंग का गुर्गा रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में जांच चल रही है। किसी बदमाश का नाम उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें