फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, हड़कंप

Tue, 22 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में आबादी के बीच लगी बैटरी बनाने की फैक्ट्री को बंद कराने की शिकायत पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के युवक पर केरोसिन छिड़क कर जलाने की कोशिश की गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। 
विज्ञापन


पंजाबी कालोनी में आबादी के बीच में चल रही बैटरी बनाने की फैक्ट्री को बंद कराने की मांग को लेकर प्रेमचंद ने आला अधिकारियों से शिकायत कर रखी थी। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। 

सोमवार को प्रेमचंद पक्ष से संजय बाइक लेकर आ रहा था, जहां उसकी किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के विजय से कहासुनी हो गई। इस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस दौरान संजय पर केरोसिन छिड़ककर जलाने की कोशिश की गई। लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची और संजय व विजय को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


आदर्श मंडी एसओ एमपी सिंह ने बताया कि संजय व विजय के बीच फैक्ट्री को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते दोनों भिड़ पड़े। पुलिस के मुताबिक संजय ने खुद केरोसिन छिड़कर कर आग लगाने की कोशिश की है। फिर भी इस मामले की तहकीकात के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें