फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई के लिए तैयार होने गया युवक ट्रेन से कटा

Mon, 09 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। थानाभवन और जलालाबाद के बीच रेलवे लाइन पर रविवार सुबह करीब दस बजे एक युवक का शव कटा हुआ मिला। उसकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर पहचान की गई। रविवार को ही युवक की सगाई होनी थी। इसके लिए वह घर से शेविंग कराने निकला था। लेकिन सगाई होने से पहले ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई और परिवार में खुशियों की जगह मातम छा गया।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि रेलवे     ट्रैक पर करीब 24 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में ले   लिया। युवक की जेब से मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस और तीन   सौ रुपये मिले। उसकी पहचान थाना चरथावल क्षेत्र के गांव बाढ़    निवासी मनीष शर्मा के रूप में     हुई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। 

परिजनों ने बताया कि मनीष     की रविवार को ही सगाई होनी थी। इसके लिए घर पर तैयारियां चल   रही थीं। सुबह मनीष शेविंग कराने के लिए घर से चला था। पुलिस     ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने बताया कि अभी तो ट्रेन से कटने पर ही युवक की मौत होना लग रहा है। इसके पीछे अन्य कोई कारण रहा या नहीं। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें