फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर से दो युवकों ने किया कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Feb 2016 01:10 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।  किशोर के साथ कस्बे के दो युवकों ने कुकर्म किया। किशोर मानसिक रूप से बीमार है। मामले में पीड़ित के भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके किशोर को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी अर्द्धविक्षिप्त किशोर शुक्रवार शाम बस स्टैंड स्थित एक होटल से घर जा रहा था । पीड़ित के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके भाई को कस्बे के ही दो युवकों ने जबरन अपनी कार में डाल लिया और कैराना रोड पर सुनसान जगह पर ले जाकर उससे कुकर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंचे किशोर ने आपबीती परिजनों को बताई।

किशोर के भाई ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए किशोर को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।  थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि किशोर की मानसिक स्थित ठीक नहीं है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है उसके पास से एक चोरी की बाइक और छुरी भी बरामद हुई है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें