फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल खरीदने आए तीन बदमाश दबोचे

Sun, 21 Feb 2016 01:08 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना रोड पर कार में पकड़े गए बदमाश शामली से पिस्टल खरीदने आए थे। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। हालांकि इस दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि झिंझाना रोड पर आई 20 कार में कुछ बदमाश घूम रहे हैं। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोहल्ला बरखंडी में जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, तो कार सवारों ने गाड़ी दौड़ा ली, लेकिन पुलिस ने पीछा कर बदमाशों को रुकवा लिया। इस दौरान तीन कार सवारों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि चौथा आरोपी भाग निकला। पकड़े गए युवकों के पास से एक पिस्टल व दो कारतूस, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।

शनिवार को सीओ निशांक शर्मा ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान अफसर निवासी बलवा, इरफान निवासी कैराना तथा परविंद्र निवासी गीता कालोनी निवासी सम्भालखा हरियाणा के रूप में हुई। पूछताछ में पता लगा कि परविंद्र शामली में पिस्टल खरीदने के लिए आया था। यह पिस्टल अफसर को उसे देना था। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान अफसर ने बताया कि शौकीन निवासी बलवा ने उसे यह पिस्टल दिया था। जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें