फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल

Thu, 21 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कैराना रोड पर मामूली कहासुनी में ढाबा संचालक और मिस्त्री के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने ढाबे में तोड़फोड़ भी कर डाली।
विज्ञापन


कैराना रोड पर गुलशननगर निवासी सरफराज का ढाबा है। उसकी बराबर में तिमरसा निवासी सद्दाम की शटर रिपेयरिंग की दुकान है। सुबह सरफराज ढाबे पर खाना बनाने की तैयारी कर रहा था, तभी आग की लपटें तेज हो गई। जिसका पड़ोस में दुकान करने वाले सद्दाम ने विरोध किया।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगी। उस समय वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर दिया, लेकिन थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


दोनों ओर से लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें एक पक्ष से सरफराज व पिगो तथा दूसरे पक्ष से सद्दाम, उसका भाई सावेज, नौकर अनवर घायल हो गए। सरफराज का आरोप है कि सद्दाम पक्ष ने फोन कर अपने साथियों को बुलाकर उस पर हमला करवाया।

उधर, सद्दाम का आरोप है कि सरफराज ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामला शांत कराते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें