शामली। रंगदारी न देने पर सोमवार को पालिका मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग की गई। इस पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ। व्यापारियों में घटना के प्रति जबरदस्त आक्रोश दिखाई दिया। व्यापारियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं थी। इससे पूर्व भी कई घटनाएं व्यापारियों के साथ हो चुकी है।
नगर के कमल मेडिकल एजेंसी संचालक कमल पर जानलेवा हमला करने के बाद हंगामा प्रदर्शन हुआ। व्यापारियों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। व्यापारी नेता अंकित गोयल ने कहा कि केमिस्ट व्यापारियों के साथ ये सातवीं घटना है। इससे पहले एक मेडिकल एजेंसी से तीन बाद तथा दूसरी मेडिकल एजेंसी से दो बाहर रंगदारी मांगी जा चुकी है।
कमल के साथ यह दूसरी घटना है। इसके अलावा शहर में आठ बड़ी चोरियां की घटनाएं हो चुक है, जिनका आज तक खुलासा नहीं हो सका। इसके अलावा लगातार बाइकों की चोरी हो रही है, जिससे हर किसी का नुकसान हो रहा है। कमाल की बात है कि पूर्व में घटित घटनाओं के बाद से एक घटना को छोड़कर किसी का भी खुलासा नहीं किया जा सका। जिसके चलते व्यापारियों में रोष व्याप्त है।