फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली को अवरुद्ध करने पर दो पक्षों में विवाद

Mon, 22 May 2017 12:25 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fight - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। मलकपुर में तीन घरों की नाली के पानी को अवरुद्ध करने से दो पक्षों में कहासुनी हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बाद में जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गये पांचों आरोपियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्राम मलकपुर निवासी विरेंद्र व उसको दो अन्य पड़ोसियों के मकानों का पानी नाली द्वारा सामने स्थित भोपाल के खेत के आगे से बहता है। भोपाल ने अपनी परेशानी के चलते खेत नाली पर मिट्टी डाल कर उसे बंद कर दिया, जिसके चलते नाली का पानी सड़क पर भर जाने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। 

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। वहीं, बाद में गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। वहीं, इस मामले की जांच कर रहे एसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता            होने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


गली में गाड़ी खड़ी करने पर संघर्ष, सात घायल 
कांधला। गली में दूध की गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें सात लोग घायल हो गए। गांव हुरमजपुर निवासी अनिल पुत्र जगबीर का गांव में दूध का सेंटर है। जिस पर प्रतिदिन पराग कंपनी की गाड़ी दूध लेने के लिए आती है।

शनिवार रात दूध गाड़ी सेंटर पर दूध सप्लाई लेने के लिए आई थी। आरोप है कि उसी समय गांव के ही कुछ लोगों ने गली में खड़ी गाड़ी को हटाने लेकर हंगामा कर दिया। शोरशराबा होने पर दोनों पक्षों के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए और गाली-गलौज हो गई। जिसके बाद इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया।

दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें सूरज, दीपक, सौराज, पूर्व प्रधान विनोद, अनिल, जगबीर सहित सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग करते हुए झगड़ा कर रहे लोगों को दौड़ा लिया और एक व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया। एक पक्ष की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें