फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर महिला की मौत, हंगामा

Tue, 27 Mar 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मंडी जवाहरगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी सुरेश की पुत्री मेघा की शादी दो मार्च 2014 को अमर सिंघल निवासी मंडी जवाहर गंज के साथ हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि मेघा को दहेज के लिए परेशान किए जाना लगा था। जिसके बाद उसके परिजनों ने कारोबार के लिए पांच लाख रुपये दे दिए थे। 2016 को मेघा के एक बेटी पैदा हुई, आरोप है कि बेटी पैदा होने से नाराज ससुरालियों ने उसको और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दस दिन पूर्व मेघा ने एक और बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि दूसरी संतान भी बेटी होने के कारण ससुरालियों ने उसको ज्यादा परेशान करने लगे। रविवार रात आरोपियों ने महिला को छत से नीचे गिरा दिया।

परिजनों का आरोप है ससुराल पक्ष के लोग दिखावे के लिए उसे एम्स अस्पताल दिल्ली में ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुबह होने पर महिला के मायके पक्ष के लोगों को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग कोतवाली में पहुंचे और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में आरोपी पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच  शुरू कर दी है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र यादव का कहना है  कि मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

इटली से एयरपोर्ट आते ही पुलिस ने दबोचा वारंटी
कैराना। दहेज उत्पीड़न के मामले में कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी फरार चल रहे आरोपी जैसे ही इटली इंडिया में एयरपोर्ट पर पहुंचा तो पुलिस ने दबोच लिया। जिसके बाद शामली कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार ले आई। सोमवार को आरोपी को कैराना कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

शामली निवासी अशोक कुमार ने 2003 में अदालत के माध्यम से अपनी बहन सुमन के पति संजय व उसके जीजा रणजीत निवासी मन्नी माजरा चंडीगढ़ सहित आठ आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था, जिसके बाद आरोपी जमानत पर बाहर आ गए थे, लेकिन तारीख पर हाजिर नहीं होने के चलते कोर्ट से आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे।

जिस पर शामली पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस को अदालत के वारंट के आधार पर आरोपी रणजीत की गिरफ्तारी के लिए नोटिस भेजा था। रविवार को रणजीत इटली से इंडिया आ रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर पुलिस ने रणजीत को गिरफ्तार करके शामली पुलिस को सूचना भेज दी। शामली पुलिस ने रणजीत को हिरासत में लेने के बाद कैराना कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें