फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को चुनाव लड़ाने आया इनामी दबोचा

Thu, 10 Dec 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। ऊन ब्लॉक के गांव खानपुर में पत्नी को चुनाव लड़ाने पहुंचा पांच हजार का इनामी पपलू पुलिस ने दबोच लिया। इसको लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया।
विज्ञापन

खानपुर में बरखा देवी प्रधानी का चुनाव लड़ रही है।

पुलिस का दावा है कि बरखा का पति पपलू लूट के मामले में काफी दिन से फरार चल रहा है। उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित है। साथ ही चेन्नई पुलिस को भी लूट के मामले में उसकी तलाश थी। बुधवार को जानकारी मिली कि वह अपनी पत्नी के चुनाव के लिए गांव में आया हुआ है।
झिंझाना थाना पुलिस ने पपलू को गांव से गिरफ्तार कर लिया। सूचना प्रत्याशी के समर्थकों को मिली, तो उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस का घेराव कर दिया। जब पुलिस ने विरोध किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


बाद में अन्य पुलिस फोर्स पहुंची और लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। उधर, प्रत्याशी बरखा और उसके समर्थकों ने आरोप लगाया कि थाने के दो सिपाही पपलू से दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये नहीं देने पर ही पपलू को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पर पथराव की सूचना मिलते ही सीडीओ पुलिस टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने मामला शांत कराया। सीडीओ वीके सिंह ने बताया कि पकड़े गए प्रत्याशी पति पपलू पांच हजार का इनामी है। उसको पुलिस तलाश कर रही थी। जब वह वोट डालने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें