फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर भाग निकले आरोपी

Mon, 09 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। अजीत हत्याकांड के आरोपी को पकड़ने के लिये चौसाना पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गया। उधर, नाईनंगला में आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

  खेड़ी-खुशनाम में तीन महीने पूर्व 30 वर्षीय अजीत की गांव के ही कुछ युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।   इस मामले में अब यशपाल चौधरी व नेपाल सिंह फरार चल रहे हैं। शनिवार देर शाम पुलिस सूचना मिली कि आरोपी नेपाल सिंह गढ़ी हसनपुर में स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज कराने पहुंचा है। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन पुलिस को चकमा देकर नेपाल भाग निकला। जिसके चलते पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस की दबिश से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
उधर, नाईंनगला नवीन के बवाल प्रकरण में 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें भी पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। शनिवार की रात को सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती मयफोर्स के गांव में पहुंचे और आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें