फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या, यमुना में मिला शव

Mon, 19 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के सहपत में जंगल गई किशोरी का शव यमुना किनारे पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किशोरी के पिता ने गांव की एक महिला सहित पांच लोगों    के विरुद्ध रविवार को ही अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दंपति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह दस बजे लहरी की पुत्री कुसुम (16) चारा काटने के लिए जंगल गई थी। बताया जाता है कि गांव के बाहर ही कुसुम खेत जा रहे रणबीर और उसकी पत्नी कमलेश की भैंसा बुग्गी पर बैठ गई। उसके बाद पूरे दिन कुसुम का पता नहीं चला। लहरी ने कोतवाली में कमलेश तथा उसके पुत्र विकास, रोहताश, टेकराम व नकली निवासी सहपत के विरुद्ध अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस कुसुम की तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। 

सोमवार को ग्रामीण यमुना घाट के पास पहुंचे, तो वहां पर कुसुम  की चप्पल और दरांती पड़ी मिली। ग्रामीणों ने यमुना में कुसुम की तलाश की, तो कुछ ही देर में  उसका शव नहर से बरामद हो गया। शव पर कोई चोट का निशान मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बुग्गी चालक रणबीर और उसकी पत्नी कमलेश को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ कोतवाली में जमा हो गई। एक बार तो कुसुम के परिजन व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने लगे, लेकिन बाद में पुलिस द्वारा समझाने पर परिजन मान गए। पूछताछ के लिए हिरासत में ली गई कमलेश ने बताया कि जंगल में पहुंचकर कुसुम उनकी बुग्गी से उतर कर बैठ गई थी। जिसके बाद उसका पता नहीं चला। 
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें