फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कोर्ट में पेश की जाएगी छात्रा

Tue, 29 Dec 2015 12:39 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला की पीड़ित छात्रा को बयान दर्ज कराने के लिए आज (मंगलवार) कोर्ट में पेश किया जा सकता है। डाक्टरी परीक्षण पूरा होने पर पुलिस को रिपोर्ट मिल गई हैं। हालांकि स्लाइड रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


कांधला कस्बा की छात्रा का 29 नवंबर को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। मामले में 25 दिसंबर को महापंचायत होने के बाद शाम को पुलिस ने आरोपी आसिफ को दिल्ली के बसंत विहार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया था। दो दिन से छात्रा को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा था। रात में पीड़िता को शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस सुरक्षा में ठहराया गया।

सोमवार को पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण पूरा होने पर पुलिस को रिपोर्ट प्राप्त हो गईं। एक्सरे रिपोर्ट में पीड़िता की उम्र 23 साल बताई गई है। उधर, दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड प्रयोगशाला को भेजी गई है। स्लाइड रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक का कहना है कि पीड़िता को आज मुजफ्फरनगर स्थित कोर्ट में पेश करके धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर भेजी जाएगी छात्रा ः धारा 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद छात्रा को मजिस्ट्रेट के आदेश पर भेजा जाएगा। उसमें छात्रा की मर्जी भी पूछी जाएगी। छात्रा के बयान पर ही उसे परिवार वालों के साथ घर भेजा जाएगा।

उधर, सीओ कैराना एनपी सिंह का कहना है कि कांधला थाने पर कोई महिला दरोगा तैनात नहीं है। वैसे पीड़िता से पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए दो महिला कांस्टेबलों को विवेचक के साथ ड्यूटी लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें