शामली। पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को शामली में दो पक्षों में संघर्ष हुआ। कहासुनी के बाद शुरू हुए मामूली विवाद पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान पथराव भी हुआ। जिसमें चार घायल हो गए। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
नगर मोहल्ला काजीवाड़ा में इस्लाम पक्ष और नसीम पक्ष के लोगों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी बात को लेकर मंगलवार की शाम दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई।
इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में इस दौरान जमकर पथराव हुआ। बताया जाता है कि हवाई फायरिंग भी की गई। इस दौरान एक पक्ष के इस्लाम तथा दूसरे पक्ष के वसीम, शाबाज व इसाम घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर सीओ सिटी निशांक शर्मा तथा कोतवाली प्रभारी सतीश राय पुलिस बल के साथ पहुुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी निशांक शर्मा के अनुसार दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, कार्रवाई कराई जा रही है।