फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रहे युवक को पीटा, नगदी छीनी

Tue, 02 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन
शहर से सामान खरीदकर घर जा रहे ग्रामीण से बक्शपुरवा गांव के पास मारपीट कर नगदी छीन ली गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के प्यारेपुरवा निवासी विनोद कुमार पुत्र तुलाराम सोमवार की सुबह किसी काम से कन्नौज आया था।
विज्ञापन


दोपहर बाद वह गांव प्यारेपुरवा लौट रहा था। जैसे ही वह बक्शपुरवा गांव के निकट पहुंचा तभी उसके गांव के रघुवीर व राजेश पुत्रगण रामरतन ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और उसके पास मौजूद 4 हजार रुपये छीन लिए। इससे विनोद कुमार के गंभीर चोटें आईं। घायल को लेकर परिजन सदर कोतवाली पहुंचे जहां दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें