फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती होने की सोनू की इच्छा रह गई अधूरी

Thu, 03 Jan 2019 11:57 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
लाल घेरे में छात्रा सोनू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। शहर के वीवी इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा सोनू की हत्या की खबर से सभी लोग स्तब्ध हैं। शिक्षकों के अनुसार सोनू पुलिस में भर्ती होना चाहती थी। इसी वजह से उसने अपने गांव से 30 किमी दूर कॉलेज में प्रवेश लिया था।  
विज्ञापन




वीवी इंटर कॉलेज की शिक्षिका भावना शर्मा ने बताया कि सोनू ने 2016 में इतिहास ,कला आदि विषयों के साथ प्रवेश लिया था। शिक्षिका ने बताया कि छात्रा सोनू पुलिस में भर्ती होना चाहती थी। एनसीसी के बी और सी सर्टिफिकेट पर अतिरिक्त अंक मिलते हैं। एनसीसी में महिला विंग उसके गांव के आसपास किसी भी कॉलेज में नहीं था। ये केवल शामली के वीवी इंटर कालेज में था। इस वजह से उसने अपने गांव से 30 किमी दूर उनके कालेज में प्रवेश लिया। उसकी हत्या से उसका सपना टूट गया, जिसका मुझे काफी दुख है।  


बीमार होने के कारण कैंप में नहीं ले पाई थी हिस्सा
पिछले साल एनसीसी का नोएडा में कैंप था, लेकिन वो बहुत अधिक बीमार होने की वजह से कैंप नहीं कर सकी। उसका एक साल पिछड़ गया। क्लास टीचर के अनुसार इसी वजह से वो इंटर में जानबूझकर फेल हुई। हालांकि पढ़ने में वह ठीक थी। रिजल्ट आने के बाद पूछने पर उसने ये बात उन्हें बताई। यदि वो पास हो जाती तो उनका एनसीसी का एक सर्टिफिकेट रह जाता।
विज्ञापन




तीन दिन पहले ही कैंप से लौटी थी सोनू
उसके एनसीसी टीचर रजनीश कोरी ने बताया कि पिछले महीने दिसंबर के आखिरी सप्ताह में उसने नोएडा में एनसीसी  कैंप में भाग लिया था। वहां उसने दौड़ में भी  मेडल जीता था। इसके बाद उसने कॉलेज आकर अपना फिजिकल एजुकेशन का प्रैक्टिकल भी दिया।  सोनू एनसीसी की प्रत्येक एक्टिविटी में शामिल होती थी। पिछले दिनों शहर में निकाली गई मिजल्स रुबेला रैली में भी उसने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था।  



शोक सभा के बाद अवकाश किया
सोनू की क्लास टीचर भावना शर्मा ने बताया कि सोनू के गांव की दो तीन अन्य लड़कियां उनके स्कूल में पढ़ती हैं। ये तीनों छात्राएं अधिकांश साथ आती हैं। बृहस्पतिवार को उसके गांव की एक छात्रा ने  फोन पर इस घटना की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने प्रधानाचार्या और स्टाफ को इसके बारे में बताया। पूरा स्टाफ काफी दुखी था। इसके बाद कालेज में शोक सभा की गई और अवकाश घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें