फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मिनी ट्रक में लादकर लाई जा रही दो सौ पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की

Wed, 19 Oct 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आबकारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैराना यमुना पुल पर चेकिंग अभियान चलाकर मिनी ट्रक में लादकर लाई जा रही दो सौ पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर ली। अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार तथा सहायक आबकारी आयुक्त सहारनपुर, कैम्प शामली को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाण की ओर से एक कैंटर में शराब लादकर लाई जा रही है। सूचना पर आबकारी पुलिस ने मंगलवार को यमुना पुल कैराना के पास चेकिंग की और एक गाडी टाटा 407 संख्या यूपी 23 टी 4342 की तलाशी ली गई। उसमें से  200 पेटी अवैध शराब  जो कि अरुणाचल प्रदेश में बिक्री हेतु अनुमन्य है को बरामद कर लिया। बताया जाता है कि शराब की कीमत उत्तरप्रदेश में साढ़े आठ लाख रुपये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें