फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला कर लूट के आरोपी छुड़ाए

Sun, 22 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर जलालाबाद के ग्राम प्रधान श्याम सिंह से लूटपाट के मामले में वांछित बदमाश को दबोचने खुरगान गांव गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपी और एक अन्य युवक को पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया गया, जिसके बाद पुलिस बैरंग लौट आई। 
विज्ञापन


तीन महीना पूर्व झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर के प्रधान श्याम सिंह और उनकी भाभी के साथ झिंझाना से घर जाते समय बाईक सवार बदमाशों ने  75 हजार रुपये नकदी लूटी थी। उक्त मामले में पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 

लूट में शामिल बदमाशों की पहचान होने पर शुक्रवार रात झिंझाना थाने से दरोगा मनोज कुमार और सत्यपाल सिंह ने कैराना क्षेत्र के गांव खुरगान में दबिश डाली । पुलिस ने एक बदमाश तथा एक अन्य युवक को पकड़ लिया। इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को घेर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने विरोध किया, तो महिलाओं ने हमला बोल दिया। इससे पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस जीप में तोड़फोड़  भी कर दी। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि खुरगान निवासी साबिर उर्फ फुरकान को पकड़ने के लिये दबिश दी थी जिसमें उसके घर की महिलाओं ने दुर्व्यवहार किया है। साथ ही गाड़ी में तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ करने वाले ग्रामीणों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें