शामली। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजन दीपक व रामवीर आदि ने बताया कि उनके बच्चों की हालत ठीक नहीं थी, लेकिन जबरदस्ती रेफर किया गया है, जिस कारण बच्चों की हालत और बिगड़ गई। सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं है, वहां तो बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो जाएगा।
---- इन बच्चों को भेेेजा गया मेरठ ----
नितिन पुत्र चंदरपाल गांव लिलौन
खुशप्रीत पुत्र जगपाल गांव लिलौन
अर्जुन पुत्र रामवीर खेड़ीकरमू
आयुषी पुत्री बबलू खेड़ीकरमू
नेहा पुत्री रामपाल खेड़ीकरमू
सलौनी पुत्री ओमपाल खेड़ीकरमू
आनंद पुत्र पप्पू खेड़ीकरमू
सोनी पुत्री नरेंद्र खेड़ीकरमू
मानवी पुत्री मोनी खेड़ीकरमू
कीर्ति पुत्री नीरज खेड़ीकरमू
--- वर्जन ---
बच्चों की हालत को देखते हुए अच्छे इलाज और अन्य चेकअप के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। प्राइवेट अस्पताल से बच्चों को जबरन डिस्चार्ज कराने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है, तो उसकी जांच कराएंगे। - डॉक्टर रमेश चंद्रा सीएचसी प्रभारी।