फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 का नोट नहीं लेने पर दुकानदार को पीटा

Fri, 18 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली में कपड़ा खरीदने पहुंचे दो युवकों ने 500 रुपये का पुराना नोट नहीं लेने पर एक दुकानदार को पीट दिया। सूचना पर पुलिस कके पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

नगर के दिल्ली रोड़ पर सतीश गुप्ता कपड़े का काम करता है। बताया जाता है कि वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान युवक आए और उसे कपड़ा दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने उनको कपड़े दिखाए। कपड़े लेने के बाद युवकों ने दुकानदार को 500 रुपये का नोट थमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने यह नोट न चलने की बात कही और 100-100 के नोट देने के लिए कहा। लेकिन युवक नहीं माने। उन्होंने कहा कि यही नोट है, लेना है तो ले लें। जब दुकानदार ने दुबारा 500 रुपये का नोट लेने से इनकार किया तो दोनों युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे दुकानदार घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मगर तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें