फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट : आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Thu, 07 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर की पॉश कालोनी में पकड़े गए सैक्स रैकेट के मामले में आरोपियों को भले ही जमानत मिल गई हो, लेकिन पुलिस अभी उन पर शिकंजा कसने में लगी है। जिसके चलते पुलिस मकान से बरामद सामान की फोरेंसिक जांच कराने की तैयारियों में जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी।
विज्ञापन


आठ मार्च की रात शहर के मोहल्ला काकानगर में टंकी वाली गली में स्थित मकान में सैक्स रैकेट चलता पकड़ा गया था। लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया था। मोहल्ले के लोगों ने पकड़े गए आरोपियों के साथ मारपीट की कशिश भी की थी। सूचना पर सीओ सिटी निशांक शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मौके से मौहल्ला दयानंदनगर निवासी राजेश गर्ग, रेशमी कटहरा निवासी रोहित संगल, रेलपार निवासी अमित गर्ग, बुढ़ाना रोड निवासी प्रवीण व गऊशाला रोड निवासी मुस्तकीम समेत तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। जिस पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया था। 

उस दौरान लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर भी आरोपियों से मिले होने के आरोप लगाए। जिसके चलते केस की विवेचना सीओ थानाभवन भूषण वर्मा को सौंपी गई। पुलिस की ओर से आरोपियों की जमानत रोकने के लिए याचिका दाखिल की गई, लेकिन वह  खारिज हो गई और 16 मार्च को सभी आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी। 
विज्ञापन


अब केस की विवेचना कर रहे सीओ ने सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। साथ ही छापामारी के दौरान मकान से बरामद शराब की बोतल व अन्य आपत्तिजनक सामान को फ ोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें