फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नंबर से खुलेगा साजिद या राशिद का राज

Tue, 10 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अटारी बॉर्डर पर पकड़े गए कांधला के गांव गंगेरू निवासी ईस्माइल को भेजने वाले साजिद या राशिद के दो मोबाइल खुफिया विभाग को मिले हैं। पुलिस ने इन नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

  पांच मई को पाकिस्तान से लौटते समय कस्टम की टीम ने कांधला के गांव गंगेरू निवासी इस्माईल, उसकी पत्नी और बहन को पकड़ा था। इनके पास से चार पिस्टल और सात मैगजीन बरामद हुई थी। जिसके बाद वहां की पुलिस टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।    पुलिस ने उसकी बहन व पत्नी को छोड़ दिया। जबकि इस्माईल को गिरफ्तार कर लिया। वहां उसे पिस्टल के साथ पकड़े जाने के  बाद खुफिया एजेंसियां व पुलिस विभाग अलर्ट हुआ। 
विज्ञापन

  यहां इस्माईल के परिवार से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। खुफिया विभाग की टीम को इस्माईल के परिजनों ने बताया कि शामली निवासी साजिद उनके संपर्क में था और उसने ही पाकिस्तान जाने के लिए खर्च भी दिया था। सूत्रों के मुताबिक जिस साजिद को इस्माईल के परिजन बता रहे हैं, वह राशिद है। जो पूर्व में भी हथियारों की तस्करी में शामिल रहा था। 
  इस बीच खुफिया विभाग को साजिद या राशिद के दो मोबाइल नंबर हाथ लगे हैं। इन नंबरों की कॉल रिकॉर्ड खंगाली जा रही है। जिससे पूरा राज खुल सकेगा। उधर, एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। ताकि साजिद का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें