फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी

Sat, 11 Mar 2017 12:23 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
कैराना। किसान से अज्ञात बदमाश ने फो न पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाश ने रंगदारी नहीं देने पर किसान के बेटे की हत्या या बेटी के  अपहरण करने की धमकी दी। रंगदारी की धमकी मिलने से किसान का परिवार दहशत में  जी रहा है। बाद में पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई  की मांग की।,
विज्ञापन


ग्राम झाड़खेड़ी निवासी शिवकुमार ने कोतवाली में तहरीर देते  हुए बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर साढे़ 12 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर  से फोन आया।

फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए उससे 10 लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की। उसके द्वारा पैसे देने में असमर्थता जताने पर  बदमाश ने उससे धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर तूने 10 लाख रुपये नहीं दिए तो  तेरे बेटे को मार देंगे या तेरी बेटी का अपहरण कर लेंगे। रंगदारी का फोन  आने के बाद से उसका परिवार बुरी तरह डरा हुआ है। तहरीर में आरोपी बदमाश के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के  आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें