फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजामंदी से शादी, करा दी अपहरण की रिपोर्ट

Sat, 09 Dec 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। चार साल पूर्व कस्बा थानाभवन निवासी युवक अपने परिवार सहित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने असम गया था। वहां दूसरे संप्रदाय की युवती से शादी कर लिया। वह युवती को अपने साथ थानाभवन ले आया। शनिवार को असम पुलिस थानाभवन पहुंची। असम पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ 24 नवंबर को युवती के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक को पुलिस को नहीं मिला, लेकिन युवती को पुलिस अपने साथ असम ले गई।
विज्ञापन


कस्बा थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती निवासी शिवकुमार चार वर्ष पूर्व अपने परिवार के साथ असम में ईट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। वहीं रहने वाले हासिम अली की बेटी अंजुम बेगम से उसका प्रेम प्रसंग हुआ, जिसके बाद दोनों परिवारों ने रजामंदी से इनकी शादी कर दी।

फिर शिवकुमार अपने परिवार के साथ थानाभवन लौट आया, तब से वह मजदूरी करके परिवार पाल रहा था। उधर, शनिवार को गुवाहाटी के थाना जालूबरी से दरोगा रंजनदास पुलिस टीम और युवती के परिजनों के साथ थानाभवन थाने पहुंचे। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर शिवकुमार के मकान पर दबिश दी गई, लेकिन वहां वह नहीं मिला। इसके बाद अंजुम बेगम को पुलिस थाने ले आई। इसी दौरान शिव कुमार की मां सावित्री भी थाने पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें बताया कि शिवकुमार के खिलाफ 24 नवंबर को अपहरण की रिपोर्ट अंजुम बेगम के पिता हासिम की तरफ से दर्ज कराई गई है। वहीं, अंजुम बेगम ने भी पुलिस के सामने बयान देकर कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ जाना चाहती है।
विज्ञापन


उधर, शिवकुमार की मां सावित्री देवी का कहना है कि अंजुम और उसके बेटे शिवकुमार की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी। शादी के बाद जब वह लोग थानाभवन आकर रहने लगे, तो समय समय पर अंजुम के माता पिता भी उनके यहां आते थे। अंजुम बेगम का पहचान पत्र भी थानाभवन का बनवाया है। सावित्री का कहना है कि उसके बेटे ने अपहरण नहीं किया, बल्कि अंजुम के पिता ने झूठी रिपोर्ट लिखवाई है।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों में बहस भी हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। इसके बाद युवती को गुवाहाटी पुलिस अपने साथ ले गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें