फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने ट्रक खड़ा करने पर हंगामा, तोड़फोड़

Sat, 08 Apr 2017 12:21 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नगर की जवाहर गंज मंडी में घर के सामने ट्रक खड़ा करने को लेकर ट्रक ड्राइवर और मकान मालिका   के बीच रार हो गई। आरोप है      कि मकान मालिक ने ट्रक में तोड़फोड़ करा दी। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है।  
विज्ञापन


जवाहरगंज मंडी में रोजाना व्यापारियों का माल बाहर से आता और जाता है। बताया जाता है      कि शुक्रवार को मंडी में एक   व्यापारी के यहां पर चावल से भरे हुए ट्रक आए थे। ट्रक ड्राइवर ने वह ट्रक मंडी में एक मकान के     सामने खड़े करा दिए। 

इस बात को लेकर मकान मालिक और ट्रक ड्राइवर की   आपस में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने आकर ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस बात को लेकर वहां पर हंगामा हो गया।   खेड़ी करमू निवासी मुनेश ने    मामले की शिकायत मंडी के व्यापारियों तथा पुलिस को की। देर शाम तक मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें