फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमन की नहीं थी किसी से रंजिश

Fri, 15 Jan 2016 01:17 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सिपाही रमन की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। मृतक सिपाही के ताऊ कृष्णपाल का कहना है कि उसकी हत्या लूट की कोशिश में हुई है।
विज्ञापन


सिंभालका निवासी रमन पुत्र प्रेम सिंह की मुजफ्फरनगर के तितावी में हुई हत्या के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रमन बिजनौर थाने में सिपाही था। करीब पांच पूर्व रमन यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। बिजनौर से लौटते समय तितावी में रमन की हत्या हो गई। ताऊ कृष्णपाल ने बताया कि दो साल पहले कासमपुर में रमन की शादी हुई थी। उसका बच्चा भी अभी एक साल का है। उन्होंने बताया कि वह 20 दिन की छुट्टी लेकर घर आने वाला था। बुधवार को दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे उसकी अपनी पत्नी प्रीति से बात हुई थी।

एक घंटे बाद प्रीति ने फोन किया, तो फोन किसी ओर उठाया। उसने बताया कि उसे यह फोन सड़क पर पड़े मिले हैं। जिसके बाद परिजन रमन की तलाश में निकल गए। रात भर परिजन रमन को तलाशते रहे, जिसके बाद सुबह ही रमन की लाश मिली। तितावी पुलिस भी रमन के घर पहुंची। इस दौरान तितावी थाने से आए दरोगा ने परिजनों से   जानकारी ली। पुलिस रमन की किसी से रंजिश आदि के पहलू पर जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस ने परिजनों से जानकारी प्राप्त की। हालांकि परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन


हत्या कांड में पुलिस को मिले अहम सुराग
तितावी। सिपाही की हत्या में पुलिस सभी बिंदुओं को खंगाल रही है। मौका ए वारदात से पुलिस को एक अंडा मिला है। साथ में एक विशेष तरह की टैबलेट भी मिली है। टैबलेट के आधार पर पुलिस ने तीसरे बिंदू को भी जांच के दायरे में लिया है। साथ ही अंडे के मिलने से माना जा रही है कि कातिलों ने शराब के साथ अंडा भी खाया होगा। पुलिस ने सिपाही की फोटो लेकर आसपास के सभी अंडे वालों से पूछताछ की, जिसमें एक अंडे वाले ने बताया कि कल इसने उनकी दुकान से अंडे खरीदे थे, जिसके बाद एक बोलेरो गाड़ी आई। जिसमें सिपाही बैठ कर गया। जबकि इसकी बाइक कोई आैर लेकर गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें