फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की गांव काला माजरा में दबिश

Thu, 18 Feb 2016 01:25 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। पेरोल पर छूटकर आए कैदी को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने झिंझाना के काला माजरा में दबिश दी। पुलिस का कहना था कि पैरोल का समय खत्म होने के बाद वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


झिंझाना के काला माजरा निवासी पाल्ला सिंह पुत्र बलकार सिंह को नशीले पदार्थों की तस्करी का दोषी मानते हुए कोर्ट रोपर से उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वहां से 2003 में वह छह माह की छुट्टी पर जेल से अपने घर आया हुआ था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

बुधवार को पंजाब के थाना समाना जिला पटियाला से आई पुलिस टीम ने उसकी तलाश में दबिश दी। टीम के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि पाल्ला की तलाश में गांव में छानबीन की।
विज्ञापन

 पता चला कि वह अपनी सारी संपत्ति बेचकर गांव से बाहर चला गया है। जिसके बाद पुलिस टीम बैरंग लौट गई। उधर, थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भेजी गई थी, लेकिन आरोपी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें