कैराना। एक गांव छह माह पूर्व घर में घुसकर भाभी के साथ दुष्कर्म के आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पांच नवंबर 2016 को एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह घर पर अकेली थी।
इसी दौरान उसका देवर नाजिम और रिश्तेदार आलमदीन निवासी राणा माजरा हरियाणा घर में घुस आये तथा तमंचे की नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया और कोर्ट में बयान कराये गये थे। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होना पाया गया था। मामले में वांछित चल रहे आरोपी नाजिम को रविवार की रात कलस्यान चौपाल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।