फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने पहुंचे एसपी

Fri, 29 Jan 2016 12:56 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। खाद्य एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के चेयरमैन रियासत राणा के बेटे के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट ने प्रगति रिपोर्ट मांगी है। एसपी खुद हाईकोर्ट पहुंचकर जवाब दाखिल किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्त 2015 में कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रियासत राणा के बेटे बिलाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस पर गंभीरता से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था और हाईकोर्ट में रिट दायर की थी।

उसी मामले में हाईकोर्ट ने एसपी शामली से मामले की रिपोर्ट तलब की तथा शीघ्रता से मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया था। उधर, बृहस्पतिवार को एसपी विजय भूषण ने हाईकोर्ट इलाहाबाद पहुंचकर पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई के संबंध में जवाब दाखिल किया। एसपी विजय भूषण ने बताया कि जवाब दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें