फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया

Sat, 08 Apr 2017 12:24 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। 12 जनवरी की शाम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो कारों से बड़ी संख्या में बंदूक, तमंच और कारतूस बरामद किए थे। मौके से एक आरोपी पकड़ा गया था जबकि पांच फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।
विज्ञापन


पकडे़ गये आरोपी की निशानदेही पर खुरगान और दभेड़ी खुर्द में तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी सरवर निवासी दभेड़ी खुर्द को बिजलीघर के पास चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। सरवर के पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर और तीन कारतूस भी बरामद किए। पकड़े गये सरवर पर कई मुकदमे दर्ज है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सरवर को जेल भेज दिया है।

उधर कैराना में अदालत में तारीख पर गैर हाजिर चल रहे शमशाद निवासी दभेड़ी खुर्द को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। तीन माह पूर्व गांव जंधेड़ी निवासी एक किशोरी के लापता हो जाने पर किशोरी के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे आरोपी नीटू निवासी जंधेड़ी को भूरा चुंगी से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें