फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती का दर्दनाक अंत

Fri, 11 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और मौत पर जाकर खत्म हुई। पुलिस के मुताबिक अंजलि मेरठ में एक कॉलेज से बीएससी कर रही थी। झिंझाना निवासी रूपेश रूपेश मेरठ में बैचलर ऑफ वेटरीनरी साइंस (बीवीएस) की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


दोनों की फेसबुक पर चैटिंग के दौरान दोस्ती हो गई, लेकिन दोनों में मुलाकात नहीं हुई थी। 16 अगस्त को अंजलि पेपर देने कॉलेज गई तो रूपेश भी वहीं पहुंच गया। अंजलि ने उसे बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है, उसने रूपेश से शादी करने से इंकार कर दिया।

 इसके बाद रूपेश उसे अपने साथ कैंटीन में ले गया और वहां कोल्डड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाकर पिला दीं। इसके बाद बेहोशी की हालत में अपने दोस्त राहुल निवासी झिंझाना की कार में डालकर अंजलि को शामली ले आया।
विज्ञापन



जबरन बीयर पिलाई, पूरी रात बाग में रखा
झिंझाना। शामली लाने के बाद रूपेश और उसके दोस्त ने अंजलि को जबरदस्ती बीयर पिलाई। इसके बाद उसे झिंझाना में ऊन रोड स्थित एक बाग में ले गए। पूरी रात उसे बाग में ही रखा। अगले दिन होश आने पर अंजलि ने शादी से इंकार करते हुए पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को पास के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। ऊपर से मिट्टी भी डाल दी ताकि किसी को पता न चले।


हंगामे के बाद दर्ज हुई थी रिपोर्ट
सरधना। अंजलि के लापता होते ही परिजनों ने शामली के झिंझाना निवासी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुल्हैड़ा चौकी पर तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बीस अगस्त को  रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह और सुनील रोहटा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव करते हुए धरना दिया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई।


सख्त कार्रवाई के लिए सीओ से मिले
सरधना। झिंझाना में अंजलि का शव बरामद होने के बाद छुर के ग्रामीण सीओ ब्रिजेश कुमार और इंस्पेक्टर मेहर सिंह से मिले। ग्राम प्रधान विनेश कुमार, संसार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें