फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल की उम्र में आम, सरसों की चोरी करता था ओमपाल

Mon, 17 Sep 2018 12:09 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है हसनपुर लुहारी गांव के 50 हजार के इनामी रहे बदमाश ओमपाल की। महज 15 साल की उम्र में ओमपाल अपने गांव में बाग से आम, अमरूद और पड़ोसियों के घर से सरसों चोरी करता था। तब कोई नहीं जानता था कि मामूली चोरी करने वाला ओमपाल एक दिन शातिर बदमाश बन जाएगा। सहारनपुर में ताबड़तोड़ वारदातें करके पुलिस के टारगेट पर आए ओमपाल और उसके साथी विक्की को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, तो गांव हसनपुर लुहारी के लोग ओमपाल की उन पुरानी वारदातों को भी याद कर बैठे।  
विज्ञापन


ओमपाल के परिवार में उसका एक भाई तथा एक बहन है। माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। जबकि बहन की शादी हो चुकी है। फिलहाल घर में ओमपाल का भाई और भाभी, तीन बच्चे हैं। उसका भाई करीब 20 बीघा भूमि से परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। ओमपाल शुरू से ही खर्चीला था, लेकिन परिवार की आर्थिक हालत मजबूत न होने की वजह से उसको जरूरत के हिसाब से खर्च नहीं मिल पाता था, यही वजह थी कि बचपन में सज्जन व कम बोलने वाले बच्चों की संख्या में गिना जाने वाले ओमपाल जरायम की दुनिया की ओर बढ़ चला।

ओमपाल 24 साल तक अपराध की दुनिया में रहा
गांव के लोग बताते हैं कि जब ओमपाल 15 साल का था, तो बगीचों से आम व पड़ोसियों के घर से सरसों चुराकर बेचता था। जब इससे काम न चला तो वर्ष 1997 में ओमपाल ने पहले तो घर के सामने स्थित चाय की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपयों का सामान चोरी कर लिया और इसके कुछ दिन बाद ही गांव के समीप रिक्शा चालकों को लूट लिया था। इस बात का खुलासा हुआ तो ग्रामीणों ने पंचायत में बैठकर फैसला करा दिया था। लेकिन उसके बाद भी ओमपाल ने अपराध की दुनिया नहीं छोड़ी और घुसता ही चला गया।  
विज्ञापन


200 लोगों ने पीटा, फिर भी बच निकला
थानाभवन। करीब दस वर्ष पूर्व ओमपाल ने हसनपुर लुहारी गांव के आसपास के सभी आम के बगीचों में जमकर लूट मचाई। करीब एक दर्जन बगीचों में लूटपाट की। इस दौरान एक दिन ओमपाल गांव के मोहल्ला कुरेशियान से गुजर रहा था तो करीब 200 लोगों ने ओमपाल पर हमला कर दिया था। आधा घंटे तक लोगों ने ईंट, पत्थर, लाठी-डंडों से ओमपाल को पीटा था। उस समय सभी को लग रहा था कि ओमपाल मर गया है, लेकिन जैसे ही पुलिस ने ओमपाल को उठाकर अपनी गाड़ी में डाला तो ओमपाल ने आंखें खोल ली और वह बच निकला।

हकलाते ही पहचान जाते थे लोग
थानाभवन। पांच साल पहले तक ओमपाल गांव के आसपास ही राहगीरों से लूटपाट करता था। वह स्वयं खेत में अंदर बैठता था, जबकि उसके गुर्गे सड़क पर खडे़ होते थे। जैसे ही किसी व्यक्ति को उसके गुर्गे लूट के इरादे से रोकते थे तो ओमपाल उसे छुड़वा देता था। चूंकि, ओमपाल की पहचान ही उसका हकलापन था, तो ग्रामीण पहचान जाते थे कि वह ओमपाल है।  

एक महीना घर में किया आराम
थानाभवन। नकुड क्षेत्र में पकडे़ जाने के बाद ओमपाल करीब ढाई माह पूर्व ही जमानत कराकर
जेल से बाहर आया था। इस दौरान एक माह तक ओमपाल घर में ही रहा। सुबह उठकर पुलिस के रजिस्टर में हस्ताक्षर कर ओमपाल घर आ जाता था। एक माह रहने के बाद ओमपाल का एक दिन भाई व भाभी से झगड़ा हो गया। इस दौरान ओमपाल परिजनों से मारपीट कर घर में रखे बिजली का बिल जमा करने के दस हजार रुपये उठाकर फरार हो गया। इसके कुछ दिन बाद ही उसने सहारनपुर के बड़गांव में अपहरण व हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

ओमपाल का आपराधिक इतिहास
वर्ष ------ अपराध की धारा------- थाना
2001---------307-----------मिर्जापुर सहारनपुर
2001---------25 आर्म्स एक्ट---- मिर्जापुर सहारनपुर
2001--------2/3 गैंगेस्टर एक्ट------मिर्जापुर सहारनपुर
2002----------392/411------------मिर्जापुर सहारनपुर
2002---------307---------------मिर्जापुर सहारनपुर
2002----------323, 325, 307--------थानाभवन शामली  
2003---------392, 411--------------थानाभवन शामली  
2003----------393, 307- ---------थानाभवन शामली  
2003----------25 आर्म्स एक्ट-------थानाभवन शामली  
2003----------2/3 गैंगेस्टर एक्ट- -----थानाभवन शामली  
2006---------146, 147, 148, 302 -------थानाभवन शामली  
2006---------307----------------थानाभवन शामली  
2006----------25 आर्म्स एक्ट-----थानाभवन शामली  
2007----------392, 411---------चिलकाना, सहारनपुर  
2007--------307 पुलिस मुठभेड-------चिलकाना सहारनपुर  
2007---------2/3 गैंगेस्टर एक्ट--------चिलकाना सहारनपुर  
2007----------392, 342, 411----------नानौता सहारनपुर  
2007-----------307------------नानौता सहारनपुर  
2008----------394, 411-----------गढीपुख्ता शामली  
2008-----------2/3 गैंगेस्टर एक्ट---- गढीपुख्ता शामली  
2008----------364, 323, 504, 506----बेहट सहारनपुर  
2008-----------392------------बेहट सहारनपुर  
2008----------307-----------थानाभवन शामली  
2008----------25 आर्म्स एक्ट--------थानाभवन शामली  
2017-------------379-------------नकुड सहारनपुर  
2017-------------307, 411------नकुड सहारनपुर  
2017----------25 आर्म्स एक्ट----नकुड सहारनपुर  
2018---------364 ए, 302----------बडगांव सहारनपुर
2018---------392------------सरसावा सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें