फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े नर्स को धक्का देकर एक लाख लूटे

Wed, 12 Dec 2018 11:59 PM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। शहर के बुढ़ाना रोड पर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को धक्का देकर उससे एक लाख रुपये लूट लिए । महिला एक निजी अस्पताल में नर्स है। महिला बैंक से नगदी निकालकर पैदल घर जा रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सनसनीखेज वारदात से पुलिस की निष्क्रियता उजागर हो गई है। लोगों में पुलिस के रवैये को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण आपराधिक वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है।                   
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी कविता मलिक झिंझाना रोड स्थित एक नर्सिंगहोम में नर्स है। कविता के अनुसार बुुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह वर्मा मार्किट स्थित एक बैंक में अपने खाते से एक लाख रुपये निकालकर पैदल घर जा रही थी। जब वह बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक के निकट पहुंची, तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे धक्का देकर उसकी जर्सी के अंदर पॉलीथिन में रखे एक लाख रुपये लूट लिए और मेरठ रोड पर सिंभालका की तरफ फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।

कोतवाली, आदर्श मंडी पुलिस और स्वाट टीम ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। वहीं, इसके अलावा कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शक
विज्ञापन

के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।                   

पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखी : शामली। पीड़ित महिला ने जिस बैँक से रकम निकाली थी, उस बैंक में पुलिस पीड़िता को लेकर पहुंची। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। बताया गया है कि महिला ने फुटेज देखकर दो युवकों पर शक जताया है। पुलिस  फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।             

छात्रा का मोबाइल छीना             
शामली। बुधवार दोपहर को शहर के माजरा रोड पर गढ़ीपुख्ता बस स्टैंड के समीप सड़क पर जा रही छात्रा का बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।             
बेहोश होकर सड़क पर गिरी महिला : शामली। घटना के बाद महिला को ऐसा सदमा लगा कि वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में होश में आने के बाद उसने बताया कि बदमाशों के धक्का देने पर वह गिर गई थी, जिससे उसके हाथ व पैर में चोट लग गई।

बैंक से ही पीछे लगे थे बदमाश             

शामली। महिला कविता के साथ लूट की जिस तरह से वारदात हुई, उससे माना जा रहा है कि बैंक से ही बदमाश पीछे लगे थे। कविता ने बताया कि उसने  एक लाख रुपये बैंक में  ही जर्सी के अंदर छिपाकर रखे थे। ऊपर से उसने शॉल ओढ़ा हुआ था। जब वह फाटक के समीप पहुंची तो बदमाशों ने जर्सी के अंदर छिपाकर रखे गए रुपयों पर ही हाथ डाला। इस दौरान उसकी जर्सी का एक बटन भी टूट गया। बदमाश केवल एक लाख रुपये ही लूटकर ले गए। इससे यह लग रहा है कि बदमाशों को रकम निकालने से लेकर जर्सी के अंदर छिपाने तक की पूरी जानकारी थी।     

प्लाट का बैनामा कराने के लिए निकाली थी राशि         

नर्स ने रोते हुए बताया कि उसने किसी तरह तिनका-तिनका जोड़कर रकम बैंक में जमा की थी। उसने कुछ दिन पहले सिंभालका के समीप 3.90 लाख रुपये में प्लाट खरीदना तय किया था। प्लाट मालिक को पांच हजार रुपये उसने एडवांस दे दिए थे। अब बैनामा कराने के लिए उसने बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे। एक दिन पहले मंगलवार को भी उसने बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे। बाकी रकम के लिए उसकी बहन ने मदद करने का वादा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें