फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामपुर में वृद्धा को गोली मारी

Mon, 09 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। गांव भैंसानी इस्लामपुर में घर में सो रही वृद्धा को गोली मार दी गई। भैसानी इस्लामपुर निवासी निवासी एजाज व उसकी माता जहूरा पत्नी अरशद शनिवार की रात अपने घर के आंगन में सो रहे थे।
विज्ञापन


एजाज ने बताया कि रात्रि लगभग 11 बजे कुछ लोगों ने घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गोली चला दी। गोली एजाज की मां के हाथ में जाकर लगी। जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और  वृद्धा  को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस  भी पहुंची। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर  महिला के पौत्र शहजाद ने दी है। जिसमें नामजद दो लोगों गफ्फार व सत्तार पुत्रगण मासूक व तीन  अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें