फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बाद दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव बलवा में राशन की दुकान को लेकर हुए बवाल के नौ दिन बाद प्रधान के पति पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

  11 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में राशन की दुकान के आवंटन को बुलाई गई थी। जिसमें बवाल हो गया था। एक पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान के पति कुलबीर समर्थक अरविंद और दूसरा पक्ष नाथीराम था। बवाल के दौरान फायरिंग हुई। जिसमें नाथीराम पक्ष से ऋषिपाल, पाल्ला, अनुज, कैलाशो छर्रे लगने से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से भी कई लोग चोटिल हुए। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ था।   इस मामले में पुलिस ने नाथीराम की ओर से दी गई तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जबकि प्रधान के पति की ओर से तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन

  बुधवार को प्रधान के पति पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। प्रधान के पति कुलबीर के पिता दासी की ओर से नाथीराम, अजीत, अरविंद, राज सिंह, उधल समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन

   उधर, थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि दासी की ओर से दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों पर बवाल, गाली गलौज व जानलेवा हमले की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें