कैराना। करीब एक सप्ताह पूर्व झिंझाना रोड पर बदमाशों द्वारा रात्रि में लूटी गई पशुओं से लदी मेक्स मीमो के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया, जबकि लूटे गए पशुओं के बारे में कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।
करीब एक सप्ताह पूर्व झिंझाना रोड पर गांव भूरा के पास रात्रि में बदमाशों ने करनाल से गंगेरू जा रही मेक्स मीमो गाड़ी को लूट लिया था। गाड़ी में गंगेरू निवासी शादाब के छह पशु भी बदमाश लूटकर ले गए। पुलिस ने गाड़ी चालक अमित की तहरीर पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पठेड़ यमुना तटबंध से गाड़ी लेकर आ रहे चालक को भी दबोच लिया। चालक की पहचान आबिद निवासी मोहल्ला अफगानान कैराना के रूप में हुई। पकड़े गए चालक ने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। हालांकि वह लूट के पशुओं के बारे में जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया।