फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जलाकर हत्या

Thu, 08 Oct 2015 01:10 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना/ऊन। ऊन क्षेत्र के गांव रेहड़ा में दहेज उत्पीड़न का विरोध करने पर विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। विवाहिता के पिता ने पति, ससुर, सास, ननद, देवर व मामा के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव रेहड़ा निवासी श्याम सिंह की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व सोनीपत (हरियाणा) के गांव गतौली निवासी सीमा के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर सीमा की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे उसके पिता रामकुमार ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया।

बुधवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में रामकुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी सीमा से ससुराल वाले मारपीट करते थे। आरोप है कि विरोध करने पर मंगलवार को उसकी बेटी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रामकुमार की तहरीर पर सीमा के पति श्याम सिंह, ससुर रणजीत सिंह, सास अजमेरो, देवर अनिल, ननद डिंपल व मामा राजू के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चौकी प्रभारी सिमरनजीत ने बताया कि पति, सास, ससुर को हिरासत में ले लिया गया है, अन्य को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें