फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशाद फरार, पुलिस की नींद उड़ी

Tue, 14 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुकीम के साथ मिलकर कैराना में व्यापारी बंधुओं का मर्डर करने और सहारनपुर के तनिष्क शोरूम सहित अन्य वारदातों में शामिल रहा मैनपुरी जेल में बंद मुकीम गैंग का शातिर बदमाश मुंशाद जेल से फरार हो गया। इसके बाद से शामली पुलिस की नींद उड़ी हुई है। शातिर को पकड़ने के लिए एसपी ने पुलिस को अलर्ट कर दिया है। 
विज्ञापन


मैनपुरी जेल से फरार हुआ मुंशाद शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली का निवासी है। मुंशाद मुकीम का भरोसेमंद साथी रहा है। पुलिस के अनुसार कैराना में 2013 में व्यापारी शिवकुमार और राजेंद्र का मर्डर भी मुकीम गैंग ने मुंशाद के साथ मिलकर किया था। 

इसके अलावा 2014 में शामली में शराब कंपनी के ऑफिस में घुसकर लूट करना, विरोध करने पर गार्ड की हत्या कर उसकी बंदूक लूटने के मामले में भी मुंशाद और उसके साथी शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन

सहारनपुर में तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों रुपये का डाका भी मुकीम गैंग ने मुंशाद के साथ डलवाया था। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिलों में कई मुकदमे उस पर दर्ज हैं। यही नहीं यूपी,
विज्ञापन


हरियाणा, उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों में भी इसके खिलाफ मुकदमे बताए गए हैं। मुंशाद के जेल से फरार होने के बाद शामली पुलिस का चैन उड़ गया है। 
जिसके चलते एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। खुफिया तंत्र को भी चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें