फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकीम के दो साथी जेल भेजे

Sat, 29 Apr 2017 12:25 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना।  डेढ़ साल से हत्या के मामले में वांछित चल रहे 12 हजार के   इनामी इकराम हांडा और मुकीम    गैंग के दो बदमाशों सहित पांच   लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली में एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि छह जनवरी 2016 को मोहल्ला आलकलां निवासी मुकरीम उर्फ भूरा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में इकराम उर्फ हांडा फरार चल रहा था। इकराम की गिरफ्तारी पर डीआईजी सहारनपुर ने 12 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। एएसपी के नेतृत्व में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इसके अलावा सात जनवरी 2017 को मलकपुर के जंगल में हारुन की हत्या के मामले में शुक्रवार सुबह हत्यारोपी मुकेश सैनी निवासी मलकपुर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। इसी साल चार फरवरी को गांव दभेड़ी खुर्द में झगडे़ के दौरान जाबिर घायल हो गया था। दो दिन बाद जाबिर की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी फुरकान निवासी दभेड़ी खुर्द को शुक्रवार सुबह खुरगान बिजली घर चौराहे
विज्ञापन

से गिरफ्तार कर लिया गया। 

मुखबिर की सूचना पर कैराना पुलिस ने गढ़ी दौलत निवासी बाइक सवार अकबर और अहसान को 10 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार कर लिया। अकबर 22 मार्च 2017 को ही जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था। जेल में उसकी मुलाकात मुकीम गिरोह के सदस्यों से हुई थी। 

अकबर के ऊपर लूट डकैती, जानलेवा हमले आदि के छह मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अहसान के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पांचों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

लड्डन का एक हत्यारोपी गिरफ्तार
कांधला(ब्यूरो)। गांव गंगेरू में बुधवार रात घर में सो रहे लड्डन (62) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में लड्डन के बेटे डॉक्टर हसीन ने कांधला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने अपने साले नदीम, लाली उर्फ जावेद, छोटा, नौशाद और ससुर नाजिम निवासी बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) को नामजद किया गया था।

हत्या की वजह एक लाख रुपये का विवाद बताया था। हसीन ने बताया था कि उसके साले नदीम ने उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे। कई बार तगादा करने के बावजूद उसने रुपये नहीं लौटाए। उधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कांधला थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। बृहस्पतिवार रात बुढ़ाना में आरोपियों के घर पर दबिश देकर नामजद आरोपी लाली उर्फ जावेद को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर उसको न्यायालय में पेश करके पुलिस ने जेल भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि हत्याकांड में नामजद अभी चार आरोपी फरार चल रहे हैं। चारों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें