फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Thu, 27 Apr 2017 12:06 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
झिंझाना। नौकरी का झांसा देकर देहरादून निवासी युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने झिंझाना थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले की पुलिस जांच करने में लगी हुई है। 
विज्ञापन


बुधवार को झिंझाना थाने पहुंचकर पीड़ित युवती ने तहरीर दी। उसने बताया कि एक माह पूर्व वह दिल्ली के चांदनी चौक से खरीदारी करने गई थी। जब वह रिक्शा से जा रही थी, तो रिक्शा के पहिये में चुनरी फंसने पर वह गिर गई। इसी दौरान कार सवार युवक ने उसे सहारा दिया और उपचार के लिए अस्पताल में ले गया।

इसके बाद युवक से उसकी दोस्ती हो गई। युवक ने उसकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व युवक ने उसको नौकरी लगवाने के सिलसिले में दिल्ली बुलाया, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इस पर युवक ने उससे कहा कि शामली आ जाओ, वहां से करनाल जाएंगे। वहां एक कंपनी में तुम्हारी नौकरी लगवा देंगे। इसके बाद 24 अप्रैल को वह शामली आ गई। यहां से युवक उसको अपने साथ कार में करनाल रोड पर ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि झिंझाना क्षेत्र में एक गांव के संपर्क मार्ग की तरफ कार ले जाकर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे फेंककर आरोपी फरार हो गया। थाना प्रभारी ने युवती की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें