फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखमूलपुर में सैनिक के घर से लाखों की चोरी

Sun, 04 Jun 2017 12:29 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
chori - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव मखमूलपुर में बदमाशों ने आर्मी के जवान के घर    में घुसकर ताले तो़ड़कर हजारों    रुपये की नगदी और लाखों के   जेवरात चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


कांधला क्षेत्र के गांव मखमूलपुर निवासी बिजेंद्र सिंह का पुत्र सन्नी आर्मी में जवान के पद पर तैनात है। शुक्रवार रात्रि में जवान का पिता बिजेंद्र सिंह अपनी पत्नी संतोष व पुत्रवधू श्रद्धा के  साथ अपने     मकान की छत पर सो रहा था।  

इसी बीच रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर मकान से पचास हजार रुपये की नगदी सहित नौ तोले सोने के जेवरात ओर करीब 500 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।    
विज्ञापन


 पीड़ितों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उठने के  बाद हुई। इसके बाद, घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने चोरों के    खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थानाध्यक्ष एमएस गिल का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर मिली है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें