फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की अवैध शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2016 01:17 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। पुलिस ने बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान कैंटर से 216 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई शराब की कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार रात झिंझाना पुलिस ने करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान करनाल की ओर से आए कैंटर को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने इशारा किया, लेकिन चालक ने कैंटर दौड़ा लिया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कैंटर पकड़ लिया। चेकिंग में कैंटर में अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी मिली। इसके बाद कैंटर और उसमें सवार दो युवकों को पुलिस थाने ले आई। कैंटर में 216 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने कैंटर को सीज कर दिया है। थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि कैंटर में सवार सोनू और सैंकी निवासी करनाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त शराब को करनाल से बिजनौर लेकर जा रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मेरठ-करनाल हाईवे पर शराब तस्करी कितनी बढ़ गई है, उसका उदाहरण सिर्फ जनवरी माह में पकड़ी गई डेढ़ करोड़ शराब से साफ होता है। आलम यह है कि झिंझाना थाने के अधिकांश गोदाम पकड़ी गई शराब से भर चुके हैं। कई कमरों में शराब भरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें