फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी का मकान खंगाला

Mon, 07 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। चोरों ने शहर के मोहल्ला आर्य पुरी में व्यापारी के मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी की। पीड़ित ने शामली कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन



आर्य पुरी निवासी वरुण कुमार पुत्र लोकेश कुमार परचून की दुकान करते हैं। शनिवार शाम वह पत्नी और बच्चों के साथ बलभद्र मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने गए। रात करीब 11 बजे वह घर लौटे, तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर मकान में सामान बिखरा था।

 वरुण ने इस बारे में कंट्रोल रूम को कॉल करके सूचना दी। इसके बाद शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वरुण ने बताया चोर मकान से सेट, मंगलसूत्र, अंगूठी चेन समेत 25 तौला सोना और करीब आधा किलोग्राम चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नगदी चुरा कर ले गए।
विज्ञापन


 शामली के इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया  रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उधर, गांव फतेहपुर थाना गंगोह निवासी सुशील कुमार अपनी पत्नी ममता और पुत्र रविश के साथ शनिवार को क्षेत्र के गांव मनट मंटी हसनपुर में आया था।

शाम को जब वह अपने गांव फतेहपुर मोटर साइकिल पर परिवार समेत वापस जा रहा था, तो ग्राम भनेड़ा की नहर के पास पीछे से आए मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।

 सुशील ने बताया उसकी पत्नी ममता ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ अभद्रता कर मारपीट की। बदमाशों ने ममता के कुंडल और मंगलसूत्र, सुशील से 3500 रुपये की नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाश नहर की पटरी से फरार हो गए।
विज्ञापन


सुशील ने फतेहपुर पहुंचकर घटना की जानकारी रिश्तेदारी मनट में देने पर रिश्तेदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर गई भी, लेकिन तब तक कई घंटे घटना को बीत चुके थे। रविवार को सुशील ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया वारदात के बारे में अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें