फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतनावली में दो पक्षों में संघर्ष

Thu, 26 May 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली के कांधला में जमीन की रंजिश में गांव मतनावली में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले तथा फायरिंग हुई। संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव में फायरिंग की सूचना पर सीओ सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों के लोगों को वहां से हटाया। गांव में तनाव को देखते हुए  पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। 

थाना क्षेत्र के गांव मतनावली में 60 बीघा जमीन को लेकर दलित पक्ष के अशोक व कश्यप पक्ष के नवाब के बीच 40 वर्ष से विवाद चला आ  रहा है। दोनों पक्षों के लोगों का विवाद न्यायालय  में विचाराधीन है। कश्यप पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्होंने करीब दो माह पूर्व मुकदमा जीत लिया था। आरोप है कि बुधवार को कश्यप पक्ष से नवाब, भीम व उदयवीर अपने दर्जनों अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हथियारों से लैस होकर विवादित भूमि पर कब्जा करने के लिए पहुंच गए। जैसे हीं जमीन पर कब्जे की सूचना दलित पक्ष के अशोक को लगी तो अशोक भी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


आरोप है कि विरोध करने पर दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार व फायरिंग हुई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दो पक्षों में फायरिंग की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक साहब सिंह व सीओ सिटी निशांक शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को मौके से हटाते हुए तीन ट्रैक्टरों को कब्जे में लेेने के साथ ही घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।

मारपीट व फायरिंग में अशोक पक्ष से श्रवण, संता, रवि, अमिताभ व चेनपाल सोमपाल व रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए है। कश्यप पक्ष से भीम, नवाब व उदयवीर  घायल हुए। चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए शामली के लिए रेफर कर दिया है। 
वहीं, इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है तथा  गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें