फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर विवाहिता से किया गैंगरेप

Tue, 10 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
कैराना। मायके से अपनी ससुराल लौट रही एक विवाहिता को लिफ्ट देकर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता को साथ लेकर परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को थाने में पहुंचे, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को भगा दिया। सोमवार को सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


हरियाणा के गांव निवासी निवासी एक महिला की शादी क्षेत्र के गांव में हुई है। रविवार को महिला मायके से ससुराल आने के लिए हरियाणा के सनौली बस अड्डे पर खड़ी थी। इसी बीच हरियाणा के गांव के ही तीन युवक कार में सवार होकर वहां आए और महिला को ससुराल छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी महिला को यमुना बंधे के पास एक जंगल में ले गए, वहां उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। 

महिला ने ससुराल पहुंचकर घटना की जानकारी दी। रविवार को परिजन महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें वहां से भगा दिया। सोमवार को पीड़िता सीओ भूषण वर्मा के पास पहुंची। सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के पत्थरगढ़ निवासी साजिद, दाउद और एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें