फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली पुलिस ने कई बैंक शाखाओं को नोटिस भेजे

Sat, 15 Oct 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
notice - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। नगर में चल रहे कई बैंकों की शाखाओं तथा एटीएम में सुरक्षा      के मानक अधूरे है। इसी के      चलते शुक्रवार को शामली पुलिस ने उनको नोटिस जारी कर जल्द ही अपने मानक पूरे करने के निर्देश   दिए है। 

एटीएम मशीन के आस-पास तथा बैंक की शाखाओं में अक्सर घटनाओं की सूचनाएं आती रहती है। वहां पर सुरक्षा के मानक पूरे   नहीं होने के चलते पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में परेशानी उठानी   पड़ती है।  
विज्ञापन


डीजीपी के निर्देेश पर ऐसे बैंको का निरीक्षण कर उनके सुरक्षा  मानक पूरे के लिए बैंकों को चेतावनी देने के निर्देेश दिए गए। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस द्वारा ऐसे बैंकों तथा उनके एटीम मशीन के बारे में जांच की गई। जिसके बाद शामली कोतवाली पुलिस ने ऐसे बैंकों तथा उनकी शाखाओं को नोटिस जारी कर सुरक्षा के          मानक पूरे करने के निर्देश दिए    गए है। 

शुक्रवार को इसी संबंध में  नोटिस भेजे गए है। कोतवाली  प्रभारी सतीश राय का कहना है कि ऐसे बैंकों की शाखाओं को जिनके सुरक्षा के मानक पूरे नहीं है। उनको नोटिस जारी कर मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए है। यदि नहीं किए जाते कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रतिष्ठान पर कुर्की नोटिस चस्पा   
शामली। सेल्स टैक्स अधिकारी   केएल बंसल ने व्यापारी एके बंसल   के खिलाफ कोतवाली में लाखों   रुपये के सेल्स टैक्स चोरी का   आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। तब से लेकर आज तक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया, जिसके संबंध में कोर्ट ने शु्क्रवार को कुर्की नोटिस जारी कर दिया। शुक्रवार को इंस्पेक्टर ने व्यापारी के प्रतिष्ठान पर कुर्की नोटिस चस्पा करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें