कांधला। फर्जीवाड़ा करके किसान के नाम पर बैंक से ऋण ले लिया गया। रिकवरी का नोटिस आने पर किसान को इसका पता चला। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी किसान हाशिम की पत्नी हाजरा के नाम से गांव हाजीपुर दुगड्डा में 16 बीघा कृषि भूूमि है। हाशिम ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी की फर्जी आईडी तैयार कराकर उसकी कृषि भूमि पर कांधला स्थित बैंक शाखा से जनवरी माह में तीन लाख रुपये ऋण ले लिया।
हासिम ने बताया कि उन्हें इसका पता तब चला, जब वह दो दिन पूर्व कैराना तहसील से किसी कार्य के लिए अपनी जमीन की खसरा खतौनी की नकल लेने गया। खतौनी पर बैंक ऋण अंकित पाया गया। इसके बाद हाशिम ने बैंक शाखा प्रबंधक शरद माहेश्वरी से जानकारी ली, तो उन्होंने भी यही कहा कि उनकी जमीन पर ऋण लिया गया है। पीड़ित किसान ने थाने पर तहरीर दी। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।