फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा महिला हरिद्वार से बरामद

Mon, 23 Jan 2017 12:43 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
जलालाबाद। अपहृत मुनीजा को पुलिस ने हरिद्वार से बरामद कर लिया। महिला को बरामद कराने के लिए भाकियू कार्यकर्ता भी पुलिस के साथ रहे। महिला ने बताया कि उसे उसका पूर्व पति उठाकर ले गया था। जबकि वह अपने वर्तमान पति और बच्चों के साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन


जलालाबाद में शनिवार शाम मुनीजा की बरामदगी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अंबावत गुट) के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर प्रदर्शन करके जाम लगा दिया था। देर रात थानाभवन     पुलिस की टीम के साथ भाकियू के मंडल अध्यक्ष रशीद चौधरी,  जिलाध्यक्ष श्याम सिंह रोड़, इंतजार,  देशबंधु, कंवर शर्मा आदि हरिद्वार    के गांव धनपुरा थाना पथरी में   पहुंचे। वहां एक मकान से अपहृत मुनीजा और उसके पूर्व पति    शमीम को पकड़ लिया। 

पुलिस टीम प्रभारी एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि मुनीजा को एसडीएम कोर्ट शामली में पेश कर बयान दर्ज कराए गए हैं।    इसके बाद मजिस्ट्रेट के आदेशों के तहत कार्रवाई की जाएगी।  महिला मुनीजा का कहना था कि पूर्व     पति शमीम उसको जबरदस्ती उठाकर ले गया था, अब वह अपने पति अतीक और बच्चों के पास जलालाबाद में रहना चाहती है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज 
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन की धारा 188 और 342 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपहृत मुनीजा की बरामदगी के लिए शनिवार शाम जलालाबाद में हंगामा प्रदर्शन कर हाईवे जाम कर दिया था। मुकदमे में किसान नेता श्याम सिंह रोड़,  रशीद चौधरी, शकील अहमद, अकिल अहमद आदि सात लोग नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, भाकियू नेता रशीद चौधरी का कहना है कि हमने बेबस महिला की बरामदगी की आवाज उठाकर कोई गुनाह नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें