फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया के खिलाफ चला पुलिस का अभियान

Mon, 23 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में आए शराब माफिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीरापुर पुलिस ने मुकल्लमपुरा के जंगल में स्थित एक बाग में छापा मारकर करीब डेढ़ लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे, नौ कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मीरापुर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने रविवार दोपहर मुकल्लमपुरा के जंगल स्थित एक बडे़ बाग की ट्यूबवेल पर छापा मारा। इसके अंदर पेटियों में छिपाकर रखा शराब का जखीरा पकड़ा गया। 80 पेटियों में 3840 पव्वे जो कि अन्य प्रांतों से लाकर बेचने के लिए रखी गई थी।

जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। मौके से गौरव पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी नई बस्ती गढ़ मुक्तेश्वर तथा बिन्नु पुत्र बिजेंद्र निवासी दायमपुरा मीरापुर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो तमंचे तथा नौ कारतूस बरामद किए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि चुनाव के दौरान शराब बेचने के लिये जखीरा इकट्ठा किया गया था। 
विज्ञापन


 कच्ची शराब की भट्ठी भी पकड़ी
मीरापुर। मीरापुर और रामराज पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में छापामारी कर 140 लीटर कच्ची शराब, भट्ठी, लाहन बरामद किया। पुलिस ने पांच लोगों को जेल भेजा। मीरापुर पुलिस ने कैलापुर जसमोर निवासी कुलदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह को 20 लीटर, राजकुमार पुत्र लल्लू निवासी मुकल्लमपुरा से 25 लीटर।

कृष्ण पुत्र रामकुमार निवासी कोटला मीरापुर से 25 लीटर, रामराज के खादर क्षेत्र के जमालपुर से सरजीत पुत्र कर्म सिंह से 20 लीटर, मेजर सिंह पुत्र जोगा सिंह से 50 लीटर, शराब बनाने के उपकरण कर आरोपियों को जेल भेज दिया। रामराज पुलिस ने ही जमालपुर निवासी मंजीत पुत्र कर्म सिंह को एक तमंचा व दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

शाहपुर पुलिस ने शराब की भट्ठी पकड़ी
शाहपुर। पुलिस ने गोयला गांव से कितास जाने वाले रास्ते पर स्कूल के पास चल रही शराब की भट्ठी चलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुभाष चंद राठौर ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां जयपाल निवासी गोयला को गिरफ्तार कर मौके से 56 लीटर तैयार शराब व 2000 लीटर लाहन बरामद किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बढ़ीवाला में शराब की भट्ठी पकड़ी       
पुरकाजी। पुलिस ने खादर क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला में छापा मारकर एक खेत में चल रही कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी। शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की है  और वहां पर मिले 400 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी पंकज पुत्र मांगेराम के विरुद्ध कच्ची शराब बनाने की धारा में मुकदमा कायम किया है।

150 लीटर शराब सहित चार गिरफ्तार 
बुढ़ाना इंस्पेक्टर डीके त्यागी के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को पूरी रात शराब माफियाओं के ठिकानों पर दबिश दी। सबसे पहले जौला गांव में पुलिया के पास छापा मारा। जहां से जौला के रहने वाले रमेेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से हरियाणा से तस्करी करके लाई गई 36 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके बाद पुलिस ने गांव परासौली चौकी के पास एक निर्जन पड़े मकान में छापा मारकर दुर्गनपुर के रहने वाले उलफत को करीब 50 लीटर अवैध शराब के साथ दबोच लिया। 

इसी दौरान पुलिस को बड़ौदा गांव में भी अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली। पुलिस ने गांव बड़ौदा पहुंचकर सठेडी रोड पर एक निर्जन स्थान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से मामचंद नामक ग्रामीण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 24 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने इसी गांव में गांव के दूसरी ओर छापा मारकर रूपेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी पुलिस ने करीब 24 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए चारों शराब की बिक्री करने वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें