फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, हड़कंप

Sat, 23 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शामली के कैराना क्षेत्र में घर में घुसकर तमंचों के बल पर किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों के आ जाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। किशोरी के पिता ने एक नामजद सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देेते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम साढे़ सात बजे गांव का ही एक युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में पहुंचा। आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री को उठा लिया।

पुत्री व घर की महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर आ गये। जिसके बाद आरोपियों ने उनके सामने तमंचे कर दिए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पुत्री का अपहरण करके ले गये। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। किशोरी की जल्द बरामदगी के साथ ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें